अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती की मृत्यु, सिलीगुड़ी के एक होटल में मिला शव
बंगाली अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती की मृत्यु हो गई है. बुधवार शाम पश्चिम बंगाल के एक होटल के कमरे में उनका शव मिला था
बंगाली अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती की मृत्यु हो गई है. बुधवार शाम पश्चिम बंगाल के एक होटल के कमरे में उनका शव मिला था. अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि शायद उन्होंने आत्महत्या की है. मंगलवार शाम को पायल ने उस होटल में चेक इन किया था. असल में पायल कोलकाता की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि पायल को बुधवार सुबह गंगटोक के लिए रवाना होना था पर शाम तक वह कमरे से बाहर ही नहीं आई थी. इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी.
पायल के पिता ने बताया है कि हाल ही में पायल का तलाक हो गया था, जिसके कारण वह काफी परेशान रहने लगी थी. उनका एक बेटा भी है
#WestBengal: Bengali actor Payel Chakraborty was found dead in a hotel room in Siliguri last evening; Police investigation underway. pic.twitter.com/HvDzALbsf2
— ANI (@ANI) September 6, 2018
पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है. आपको बता दें कि पायल ने फिल्मों के अलावा टी.वी शोज में भी काम किया है. उन्हें 'चोखेर तारा टुइ' और 'गोएंडा गिनी' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है. इन दिनों वह फिल्मों पर ही फोकस कर रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

