बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का नया पार्टी नंबर 'गट गट' हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' के निर्माताओं ने अपना नवीनतम गाना 'गट गट' रिलीज कर दिया है, जो एक पंजाबी पार्टी नंबर है और आपको अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर देगा. साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' उस समय से चर्चा का विषय बनी हुई है जब से इसका अनोखा ट्रेलर और मजेदार कथानक जनता के सामने आया है.

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' का नया पार्टी नंबर 'गट गट' हुआ रिलीज
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा (Photo Credits: Youtube)

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) के निर्माताओं ने अपना नवीनतम गाना 'गट गट' (Gat Gat) रिलीज कर दिया है, जो एक पंजाबी पार्टी नंबर है और आपको अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर देगा.

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' उस समय से चर्चा का विषय बनी हुई है जब से इसका अनोखा ट्रेलर और मजेदार कथानक जनता के सामने आया है, जहां आयुष्मान खुराना लिंग रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए नजर आ रहे है. फिल्म इस सप्ताह के अंत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज फिल्म के निर्माताओं ने एक और पार्टी नंबर 'गट गट' रिलीज कर दिया है. यह एक पंजाबी ट्विस्ट के साथ पार्टी नंबर है और फिल्म का पाँचवाँ गाना है.

ड्रीम गर्ल के निर्माताओं ने इससे पहले राधे राधे, दिल का टेलीफोन, ढगाला लगली और इक मुलाकात नामक चार गाने जारी किए हैं. सभी गानों को देश भर के प्रशंसकों से अपार सराहना मिल रही है और अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है.

आयुष्मान खुराना ने अपने प्रोजेक्ट्स के चयन के साथ सभी के दिलों में खास जगह बना ली है. "ड्रीम गर्ल" भी ऐसी ही एक फिल्म है जहां वह 'पूजा' नामक किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और लिंग भेदभाव के प्रति सोच को बदलने की कोशिश करेंगे.

'ड्रीम गर्ल' राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर (Ekta Kapoor) की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है. आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2019 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).