Avengers: Endgame Movie देखने से पहले बॉयफ्रेंड ने रखी ये शर्तें, जानकर रह जाएंगे दंग!
मार्वल सीरीज की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में इस कदर उत्साह है कि...
मार्वल सीरीज (Marvel Series) की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' (Avengers: Endgame) बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो गई. ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई. इस फिल्म की रिलीज के कुछ ही घंटों में इसकी कमाई को लेकर तरह-तरह के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जिस प्रकार का उत्साह है ऐसा किसी अन्य फिल्म को लेकर कम ही देखने को मिलता है. एक ऐसा ही मामला हम आपको बताने जा रहे हैं.
एक प्रेमी ने इस फिल्म को देखने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को सख्त निर्देश दे दिए जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लड़के ने कुछ ऐसे नीयम बनाए हैं जिससे उसे फिल्म देखने में जरा भी दिक्कत महसूस न हो.
कमीला रोज (Kamilla Rose ) नामकी एक लड़की ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "मेरे बॉयफ्रेंड ने हमारे सिनेमा ट्रिप पर एवेंजर्स: एंडगेम देखने के लिए ये सख्त नोट भेजा है. अजीब है क्योंकी ये तो बस एक डेट नाईट थी."
My boyfriend sent me a very sternly worded note about our cinema trip to see #AvangersEndgame tomorrow. Mad because I thought it was just date night 😩🤷🏽♀️ pic.twitter.com/ZWfsCwRqV7
— Kamilla Rose (@KamillahRose) April 24, 2019
इस नोट में बॉयफ्रेंड ने क्या नीयम तय किए हैं ये हम आपको बताते हैं. इसमें लिखा है-
"एवेंजर्स: एंडगेम में हमारी हाजरी को लेकर..
हम पॉपकॉर्न की लाइन में खड़े नहीं रहेंगे..कृपया पहले से तैयार कर रखें.
फिल्म देखने और अंत में क्रेडिट रोल के दौरान आपको कुछ भी खाने की अनुमति नहीं है. आप धीरे धीरे पानी पी सकते हैं.
टॉयलेट जाने के लिए मैं तुम्हें रास्ता नहीं दूंगा. अलग रास्ते का चुनाव करें. अगर हमारे बेटे को लेकर कोई इमरजेंसी है तो मैं तुम्हें इस बात की पूरी इजाजत देता हूं कि तुम वहां से चली जाओ और स्थिति को संभालो मैं क्रेडिट रोल अंत में देखकर तुम्हें मिलूंगा.
फिल्म देखने के बाद हम 30 मिनट के लिए इसके इवेंट्स को लेकर चर्चा करेंगे और चीजें शांति से समझेंगे.
हो सकता है कि ये फिल्म देखने के बाद मैं पहले जैसा न रहूं तो तुम इसके लिए तैयार रहो.
मेरे साथ सहकार्य करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. इस खूबसूरत अनुभव का मुझे इंतजार रहेगा."
अब फिल्म देखने से पहले इस तरह के नीयम और शर्तों को पढ़ने के बाद लोग भी काफी हैरान हैं.
एवेंजर्स एंडगेम को लेकर फैंस के बीच इस कदर क्रेज है कि कई सारे सिनेमाघरों में बुकिंग भी फुल है. अब ये फिल्म और कितने रिकार्ड्स तोड़ती है ये तो वक्त ही बताएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

