Atrangi Re: सारा अली खान की शायरी सुन घूम गया अक्षय कुमार का दिमाग, खिलाडी बोले- इससे घटिया आज तक नहीं हुई (Video)
इससे पहले भी सारा अली खान ने अक्षय कुमार की एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो शाहजहां जैसे लुक में दिखाई दे रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि इससे अतरंगी कुछ नहीं हो सकता. ये शाहजहां नहीं बल्कि अक्षय कुमार है.
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष इन दिनों अपनी नई फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) की शूटिंग कर रहें हैं. जिसके लिए ये सभी आगरा (Agra) के ताजमहल पहुंचे हुए हैं. ऐसे में सभी ने इस खूबसूरत लोकेशन से कई दिलचस्प फोटो और वीडियो शेयर किए. जिसमें अक्षय कुमार जहां शाहजहां के लुक में नजर आए वहीं सारा अली खान पिंक घाघरा चोली में दिखाई दी. इस शानदार नजारे से सारा अली खान ने कई वीडियो भी बनाए. जिसमें से एक वीडियो में वो अक्षय कुमार के सामने राइमिंग शायरी बोलती दिखाई दी. लेकिन सारा अली खान का ये अंदाज अक्षय को कुछ खास पसंद नहीं आया. जिसके बाद अक्की ने सारा को कहा कि वो ऐसी कोशिशे करते रहें.
दरअसल इस वीडियो में सारा अली खान राइम करने की कोशिश करती दिखाई देती हैं. लेकिन सारा जिसे मजेदार समझ रही थी वो अक्षय को बकवास लगा. जिसके बाद अक्षय उन्हें कहते है कि उन्हें कोशिश करते रहनी चाहिए. क्योंकि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती. दर्षकों को अक्षय और सारा का मस्ती भरा वीडियो बेहद पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
इससे पहले भी सारा अली खान ने अक्षय कुमार की एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो शाहजहां जैसे लुक में दिखाई दे रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि इससे अतरंगी कुछ नहीं हो सकता. ये शाहजहां नहीं बल्कि अक्षय कुमार है.
आपको बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने में शुरू हो चुकी थी. जिसके लिए सारा अली खाना बनारस पहुंची थी. लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

