Aspirants Season 2 Trailer: 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' का ट्रेलर आया सामने, 25 अक्टूबर को Prime Video पर होगा प्रमियर (Watch Video)
द वायरल फीवर द्वारा निर्मित और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित, एस्पिरेंट्स के नए सीज़न में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे जैसे उमदा कलाकारों की वापसी होगी.
Aspirants Season 2 Trailer: द वायरल फीवर द्वारा निर्मित और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित, एस्पिरेंट्स के नए सीज़न में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे जैसे उमदा कलाकारों की वापसी होगी. एस्पिरेंट्स सीज़न 2 का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 25 अक्टूबर को होगा. Aankh Micholi: मृणाल ठाकुर और अभिमन्यू दसानी स्टारर फैमिली एंटरटेनर 'आंख मिचोली' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, फिल्म में नजर आएंगे कॉमेडी के दिग्गज (View Pic)
प्राइम वीडियो ने आज टीवीएफ ड्रामा एस्पिरेंट्स के दूसरे सीज़न के ट्रेलर को रिलीज किया. यह दूसरा सीज़न पहले सीज़न की घटनाओं का अनुसरण करता है क्योंकि अभिलाष, गुरी और एसके की दर्शकों की पसंदीदा तिकड़ी आईएएस प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की कठिन चुनौतियों का सामना करती है.
देखें ट्रेलर:
द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित ड्रामा सीरीज़ अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित है. सीरीज़ पिछले सीज़न के शानदार कलाकारों को वापस लाती है, जिनमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे शामिल हैं. 25 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार, एस्पिरेंट्स सीज़न 2 प्राइम विडियो के प्लेटफार्म में एक नई पेशकश शामिल होगी.
कल और आज के बीच स्विच करते हुए, ट्रेलर में दिखाई गई दोहरी कहानी रोमांचित कर देने वाली है. दोहरी चुनौतियों के साथ, तीन आईएएस उम्मीदवार अपनी कड़ी मेहनत वाली यात्रा के आखिरी पढ़ाव तक पहुंच गए हैं, साथ ही वरिष्ठ उम्मीदवार संदीप भैया भी हैं, जो अपने संघर्षों का सामना करते हैं. अभिलाष, जो एक आईएएस अधिकारी बन गया है, काम में सही और गलत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है, साथ ही अपनी प्यारी दोस्ती को बरकरार रखने की उम्मीद करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

