देश

Maharashtra: NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर जरूर बनूंगा'

NEET देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हाल ही में NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं.

Maharashtra: NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर जरूर बनूंगा'

Maharashtra NEET Aspirant Suicide: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र सूरज सुभाष शिंदे ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अगले जन्म में उनके लिए डॉक्टर बनने की बात लिखी है. फिलहाल वैजापुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: महाराष्ट्र में नीट अभ्यर्थी ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी, कदम उठाने से पहले मां के लिए रिकॉर्ड किया भावुक वीडियो

परिवार लौटा तो कमरे में मिला छात्र का शव

रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज छत्रपति संभाजीनगर जिले के खंडाला गांव का निवासी था और NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. घटना के समय उसके परिवार के सदस्य गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे. जब वे घर लौटे तो सूरज का मोबाइल फोन बंद मिला. इसके बाद परिवार के लोग ऊपर उसके कमरे में पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में मिला. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में सूरज ने लिखा, "सॉरी मम्मी-पापा... अगले जन्म में मैं आपके लिए जरूर डॉक्टर बनूंगा. अपना ख्याल रखना और हमेशा खुश रहना." पुलिस इस नोट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि सूरज पढ़ाई और भविष्य को लेकर मानसिक दबाव में हो सकता था. वह नियमित रूप से घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई करता था. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच जारी है.

NEET परीक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं

NEET देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हाल ही में NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूरज की मौत का NEET विवाद से सीधा संबंध अभी तक स्थापित नहीं हुआ है. वैजापुर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग छात्र की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं.

आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर:

टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; NIMHANS – 080-46110007; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 और 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 8322252525.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).