बॉलीवुड

जिम में अल्ताफ राजा के गाने पर कार्डियो करते है वरुण धवन, शेयर किया ये फन्नी वीडियो

वरुण धवन ने अपने ट्रेनर प्रशांत सावंत के जन्मदिन पर विश करते हुए उनके साथ जिम से एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमे दोनों ही मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये है कि वरुण सिंगर अल्ताफ राजा के मशहूर गाने तुम तो ठहरे परदेसी पर नाच रहे हैं.

जिम में अल्ताफ राजा के गाने पर कार्डियो करते है वरुण धवन, शेयर किया ये फन्नी वीडियो
वरुण धवन (Image Credit: Instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) परदे पर जीतने शानदार एक्टर है रियल लाइफ में वो उतने ही जिंदादिल इंसान है. बॉलीवुड (Bollywood) का ये टैलेंटेड एक्टर (Talented Actor) जहां भी होता है अपनी मस्ती से लोगों को एंटरटेन (Entertain) करता रहता है. वरुण का मस्त मौला अंदाज लोगों को बेहद पसंद भी आता है. यही वजह है कि वरुण धवन सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी मस्ती भरे वीडियो शेयर करते रहते हैं. जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है. ऐसे में वरुण धवन ने एक बार फिर अपना मस्ती वाला वीडियो शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

दरअसल वरुण धवन ने अपने ट्रेनर प्रशांत सावंत (Prashant Sawant) के जन्मदिन पर विश करते हुए उनके साथ जिम से एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमे दोनों ही मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. खास बात ये है कि वरुण सिंगर अल्ताफ राजा के मशहूर गाने तुम तो ठहरे परदेसी पर नाच रहे हैं. इस वरुण ने अपना कार्डियो बताया.

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday to my brother and care taker @prashantsixpack. This how we do cardio #tumtoh #altafraja 💪❤️💙🤣🤙🏼

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो वरुण धवन इन दिनों फिल्म कूली नंबर 1 की शूटिंग में व्यस्त है. फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वरुण का दम स्ट्रीट डांसर 3डी में भी दिखाई देगा. जिसमें वरुण का साथ देंगी श्रद्धा कपूर. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. ये फिल्म अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).