अर्जुन रामपाल अपनी इस हॉट गर्लफ्रेंड के साथ यूरोप में बिता रहे हैं हसीन लम्हें, ये तस्वीरें हैं सबूत
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिससे पता चलता है की उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार के फूल खिल उठे हैं
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अपनी 20 साल की शादीशुदा जिंदगी पर विराम लगाते हुए एक दूसरे को तलाक दे दिया था. इसके बाद अब अर्जुन की जिंदगी में मानों एक नई लड़की की एंट्री हो गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, अर्जुन तो उनके साथ विदेश में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, अर्जुन अब Gabriella Demetriades नामकी एक लड़की को डेट कर है हैं.
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज देखने को मिली है जिससे ये बात साफ पता चलती है कि अर्जुन Gabriella के साथ यूरोप में वेकेशन के बहाने हसीन लम्हें बिता रहे हैं.
Gabriella ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें देखा गया कि वो यूरोप में एन्जॉय कर रही हैं.
View this post on Instagram
Endless summer with @sarahtodd #greygooselife #vivalavodka #lelogisgreygoose
इसके बाद अर्जुन ने उसी जगह से कुछ फोटोज शेयर की है.गौरतलब है कि इन दोनों ने एक साथ अपनी फोटोज शेयर नहीं की है लेकिन फोटो के बैकग्राउंड को देखने के बाद सच्चाई खुद सामने आती है.
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि अर्जुन और Gabriella को मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर जताए समय देखा गया था. Gabriella एक जानी मानी साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं. वो मिस आईपीएल बॉलीवुड 2009 में कांटेस्टेंट के तौर पर डेक्कन चार्जर्स को रिप्रेजेंट भी चुकी हैं.
बात करें अर्जुन की तो हाल ही में वो जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में नजर आए थे जो 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

