बॉलीवुड

फिल्म पानीपत के सेट पर अर्जुन कपूर हुए घायल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

फिल्म पानीपत की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को उनके माथे पर चोट लगी है. अर्जुन के सिर पर लगी ये चोट ज्यादा गहरी तो नहीं है लेकिन ये गंभीर हो सकती थी. अर्जुन को ये चोट उनकी आंख से कुछ ही दूर पर लगी है. जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है.

फिल्म पानीपत के सेट पर अर्जुन कपूर हुए घायल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
अर्जुन कपूर (Image Credits: Instagram)

आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म पानीपत (Panipat) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक लंबे समय से जिम (Gym) में पसीना बहा रहे हैं ताकि वो अपने किरदार के साथ न्याय कर सके. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें उनकी दमदार बॉडी (Body) देखते ही बनती है. लेकिन अब खबर है कि फिल्म के सेट पर अर्जुन को चोट लग गई हैं. जिसकी तस्वीर को खुद अर्जुन (Arjun Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

फिल्म पानीपत (Panipat) की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को उनके माथे पर चोट लगी है. अर्जुन के सिर पर लगी ये चोट ज्यादा गहरी तो नहीं है लेकिन ये गंभीर हो सकती थी. अर्जुन को ये चोट उनकी आंख से कुछ ही दूर पर लगी है. जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है. यह भी पढ़े: पानीपत के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर कर याद की अपनी जर्नी

अर्जुन कपूर (Image Credit: Instagram)

कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने जिम से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. जिसे बॉलीवुड सितारों ने शेयर किया था.

आपको बता दे कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत दरअसल पानीपत में हुई तीसरी लड़ाई पर बेस्ड होगी. जिसमें अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा के रूप में दिखाई देंगे. अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी प्रमुख भूमिका में होंगे. तो वहीं बीते ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).