पानीपत के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर कर याद की अपनी जर्नी
अब अर्जुन कपूर ने एक बार फिर जिम में वर्कआउट करते हुए 2 तस्वीरें शेयर की है. जिसमें वो पहले के मुकाबले काफी फिट दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी पूरी जर्नी को याद किया है
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कुछ दिन पहले जिम से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की थी. इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर की दमदार फिजिक दिखाई दे रही थी. फिल्म पानीपत (Panipat) के लिए अर्जुन कपूर का ये लुक सभी को हैरान करने वाला था. ऐसे में अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक बार फिर जिम (Gym) में वर्कआउट (Work Out) करते हुए 2 तस्वीरें शेयर की है. जिसमें वो पहले के मुकाबले काफी फिट दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी पूरी जर्नी को याद किया है.
अर्जुन कपूर अपनी दोनों ही तस्वीरों में बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. जिसे देखने के बाद साफ समझ आ रहा है जब तक अर्जुन अपने गोल को पा नहीं लेते वो रुकने वाले नहीं है. फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "मेरे लिए बचपन से ही मोटापे से जूझना कठिन रहा है. हर किसी का अपना संघर्ष है लेकिन मैं अपने संघर्ष के कारण से लगातार जूझ रहा हूं. जिंदगी का एक उसूल है. गिरो और फिर उठो. मेहनत का फल मिलता है. आज नहीं तो कल या फिर हफ्तों में जरूर मिलता है." यह भी पढ़े: फिल्म पानीपत के लिए अर्जुन कपूर ने बना ली है Hulk जैसी बॉडी, सेलेब्स भी कर रहे हैं जमकर कमेंट्स
अर्जुन कपूर की इन तस्वीरें को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी रियेक्ट करने से खुद को रोक नहीं सके. वरुण धवन, रणवीर सिंह, फराह खान और मोहित मारवाह जैसे सेलेब्स ने उनकी तारीफ की.
आपको बता दे कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में अर्जुन और संजय दत्त संग बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी दिखाई देंगी. जिसमें वह सकीना बेगम का किरदार निभाएंगी. ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(आईएएनएस इनपुट)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

