अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात!
काफी समय से इस तरह की अफवाहें हैं कि अभिनेता और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी करने वाले हैं
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जब वह शादी करेंगे तो दुनिया को जरूर बताएंगे. काफी समय से इस तरह की अफवाहें हैं कि अभिनेता और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जल्द शादी करने वाले हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं शादी नहीं करने जा रहा हूं. अगर मैं शादी करूंगा तो इस बारे में खुलकर बात करूंगा. इसे छिपाने की मेरे पास कोई वजह नहीं है. यह ऐसा नहीं है कि मैं इसे लोगों से छिपा सकूं. अगर आज मैं अपने बारे में कुछ नहीं छिपाता हूं तो अपनी शादी की बात क्यों छिपाऊंगा?’’
अभिनेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं अभी काम कर रहा हूं. अभी मैं शादी करने के मूड में नहीं हूं. दुनिया क्या कहती है, मैं इसकी परवाह नहीं करता. मुझे लगता है कि समय से पहले कोई काम करना बेवकूफी है.’’
आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका की बढ़ती नजदीकियों के चलते उन्हें लेकर मीडिया में काफी सवाल उठे. इनके रिलेशनशिप की खबरों के बाद इनकी शादी को लेकर सवाल खबरें पढ़ने को मिली. अब इन सभी रिपोर्ट्स पर सफाई पेश करते हुए अर्जुन ने अपना बयान मीडिया को दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

