बॉलीवुड

Malaika Arora को एक्स-हसबैंड Arbaaz Khan ने भेजा इस मौसम का सबसे खास तोहफा, देखें Photo

बॉलीवुड के एक्स-कपल मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए हैं. लेकिन आज भी ये दोनों एक अच्छे दोस्त के रूप में अपने रिश्ते को बनाए हुए हैं. गर्मियों के इस मौसम में लोगों के पसंदीदा फल आम ने बाजारों में दस्तक दे दी है.

Malaika Arora को एक्स-हसबैंड Arbaaz Khan ने भेजा इस मौसम का सबसे खास तोहफा, देखें Photo
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits : Instagram)

बॉलीवुड के एक्स-कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) भले ही एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए हैं. लेकिन आज भी ये दोनों एक अच्छे दोस्त के रूप में अपने रिश्ते को बनाए हुए हैं. गर्मियों के इस मौसम में लोगों के पसंदीदा फल आम ने बाजारों में दस्तक दे दी है. ऐसे में आज अरबाज खान ने मलाइका को गिफ्ट के रूप में आम की पेटी भेजी है जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आम की पेटी खोलती हुई दिख रही हैं. इसे पोस्ट करते हुए मलाइका ने लिखा, "धन्यवाद अरबाज खान इन ताजे आमों के लिए." इसी के साथ उन्होंने इस आम का प्रचार भी करते हुए लोगों से इसे ऑर्डर करने की अपील भी की है.

मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि अरबाज और मलाइका का साल 2017 में एक दूसरे से तलक ले लिया था. अपनी 18 साल की शादी का अंत करते हुए अलग होने का फैसला किया था. इन दिनों अरबाज इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं तो वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).