बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी सेट पर हुई घायल, पैर में आई गहरी चोट
फिल्म सैरा नरसिम्हा रेड्डी में कैमियो कर रही एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी शूटिंग के दौरान घायल हो गई. जिसके कारण अनुष्का के पैर में चोट लग गई. अनुष्का ने जब जांच कराई तो उनके पैर में फ्रैक्चर निकला. जिसके बाद अनुष्का को आराम करने को कहा गया है.
फिल्म बाहुबली (Baahubali) में देवसेना (Devsena) का किरदार निभाकर हर सिने प्रेमी की पसंद बनने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल एक शूटिंग के दौरान अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) हादसे का शिकार हो गई. जिसके कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. दरअसल अनुष्का इन दिनों फिल्म सैरा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy) की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी नजर आएंगे. फिल्म के सेट पर ही अनुष्का घायल हो गई. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और पैर में चोट लग गई.
डॉक्टर (Doctor) ने जब अनुष्का के पैर का निरीक्षण किया तो पाया कि उसमें फ्रैक्चर है. जिसके बाद डॉक्टर ने अनुष्का को आराम की सलाह दी है. ऐसे में साफ है कि जब तक अनुष्का के पैर का फ्रैक्चर ठीक नहीं हो जाता वो शूट पर लौट नहीं पाएंगी. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अनुष्का जल्द ही ठीक हो जाएंगी. इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी का कैमियो रोल है.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक पहले ही सामने आ चुका हैं. ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

