Anupamaa Actress Madhavi Gogate Passed Away: अभिनेत्री माधवी गोगटे का 58 साल की उम्र में मुंबई में निधन, रुपाली गांगुली ने दी श्रद्धांजलि
वेटरन अभिनेत्री माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया. माधवी कुछ दिनों पहले कोविड पॉजिटिव पाई गईं थीं और उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार 21 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद अंतिम सांस ली....
Anupamaa Actress Madhavi Gogate Passed Away: वेटरन अभिनेत्री माधवी गोगटे (Madhavi Gogate) का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया. माधवी कुछ दिनों पहले कोविड पॉजिटिव पाई गईं थीं और उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार 21 नवंबर को उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद अंतिम सांस ली. उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी अनुपमा को-एक्टर अल्पना बुच ( Alpana Buch) ने सोशल मीडिया पर की. अल्पना ने दिग्गज अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "माधवीजी ऐसा नहीं किया जाता है..अभिनेता सीन खत्म होने से पहले बाहर नहीं निकल सकते... अनुपमा के सेट पर हम आपको याद करेंगे...आपकी प्यारी मुस्कान..मधुर आवाज...और ह्यूमर...हम आपको मिस करेंगे.' यह भी पढ़ें: Kozhikode Sharda Passes Away: मलयालम अभिनेत्री कोझीकोड शारदा का निधन
अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली ने भी अपनी ऑन-स्क्रीन मां को खोने का शोक व्यक्त किया. रूपाली ने माधवी गोगटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत कुछ कहना रह गया, सद्गति माधवी जी"
को-स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि:
View this post on Instagram
माधवी गोगटे लोकप्रिय शो में अनुपमा की मां की भूमिका निभाती थीं. हालांकि, उन्हें हाल ही में सविता प्रभुने से रिप्लेस किया गया था. माधवी ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है. उन्हें मराठी फिल्म घनचक्कर से प्रसिद्धि मिली. इसके अलावा, माधवी को कोई अपना सा, ऐसा कभी सोचा ना था, काल भैरव रहस्य और कहीं तो होगा जैसे शो में भी देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

