'अंखियों से गोली मारे' का रीमिक्स देख नाराज हुए गोविंदा, कह दी ऐसी बात सुनकर परेशान हो जाएंगे कार्तिक, भूमि और अनन्या
गोविंदा को कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे का डांस बनावटी लगा है. उनके मुताबिक इन सभी को म्यूजिक को फील करके डांस करना चाहिय था.
कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे अपनी फिल्म पति पत्नी और वो प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए पूरी स्टार कास्ट जोर शोर से जुड़ी हुई है. हाल ही में फिल्म का नया गाना जो गोविंदा के मशहूर गाने अंखियों से गोली मारे का रिमिक्स है. उसे मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है. गाने में कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 3 करोड़ के करीब बार देखा जा चुका है. हालांकि 10 लाख के करीब लोगों ने इस गाने को नापसंद भी किया है.
दरअसल जब से ये गाना सामने आया है तभी से गोविंदा के फैंस ने इसके रिमिक्स पर हमला है. उन्हें अंखियों से गोली मारे का रीमिक्स जरा भी नहीं भा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि इस गाने के असली हीरो यानी गोविंदा की पूरे गाने पर क्या सोच है? सो अब चीची भैया ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
खबर की माने तो गोविंदा को कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे का डांस बनावटी लगा है. उनके मुताबिक इन सभी को म्यूजिक को फील करके डांस करना चाहिय था. ऐसे में उन्हें लगता है कि कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे गाने में पूरी तरह क्लूलेस है.
जाहिर है जिस गाने को हम भी सुनते हुए बड़े हैं वो हमारे भी दिल के बेहद करीब है लेकिन कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और अनन्या पांडे इसके साथ पूरी तरह से इंसाफ नहीं कर पाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2019 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

