बॉलीवुड

Angrezi Medium Song Laadki: इरफान खान-करीना कपूर खान-राधिका मदान स्टारर अंग्रेजी मीडियम का गाना लाड़की रिलीज, देखें वीडियो

अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज किया है. गाने में इरफान खान (Irrfan Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और राधिका मदान (Radhika Madan) नजर आ रहे हैं.

Angrezi Medium Song Laadki: इरफान खान-करीना कपूर खान-राधिका मदान स्टारर अंग्रेजी मीडियम का गाना लाड़की रिलीज, देखें वीडियो
अंग्रेजी मीडियम का गाना लाड़की रिलीज (Photo Credits: YouTube Stills)

Angrezi Medium Song Laadki: अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज किया है. गाने में इरफान खान (Irrfan Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और राधिका मदान (Radhika Madan) नजर आ रहे हैं. गाने का नाम 'लाड़की' (Laadki) है, जो कोक स्टूडियो का पॉपुलर गाना है. 13 मार्च को रिलीज होने वाली अंग्रेजी मीडियम में बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है.

गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है और सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक दिया है. गाने में पिता चंपक बंसल (इरफान खान) और बेटी तारिका बंसल (राधिका मदान) के रिश्ते की झलक दिख रही है. फिल्म में पुलिस के रोल में नज़र आने वाली करीना का कैरेक्टर यह गाना गाती नजर आ रही हैं. फिल्म में छोटे शहर की लड़की का विदेश में जाकर पढ़ाई करने के पैशन को दिखाया गया है. साथ ही एक पिता कैसे मुसीबतों से लड़कर अपनी बेटी के सपने को पूरा करता है- यह भी इस फिल्म की हाइलाइट है.

देखें फिल्म का गाना लाड़की...

फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें डिंपल कपाड़िया, दीपक डोबरियाल, रणवीर शॉरी भी अहम रोल में दिखाई देंगे. यह फिल्म 'हिंदी मीडियम' का स्पिन ऑफ है और इसे Maddock Films ने प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2020 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).