मनोरंजन

अमिताभ बच्चन का विंग कमांडर को सलाम, शीश झुकाकर किया 'अभिनंदन'

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ( Abhinandan Varthaman) पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है. देशवासी उनको वापिस लाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा है.

अमिताभ बच्चन का विंग कमांडर को सलाम, शीश झुकाकर किया 'अभिनंदन'
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Yogen Shah)

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) के विंग कमांडर पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है. देशवासी उनको वापिस लाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनको सही सलामत घर वापिस लाने की मांग की है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया. बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा कि,  "अभिनंदन शीश झुका कर .. अभिनंदन."

बिग बी के अलावा भी कई सेलेब्स ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट की वापिसी को लेकर ट्वीट किए. निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा कि भारत को विंग कमांडर पर गर्व है. अर्जुन कपूर और सुष्मिता सेन ने भी विंग कमांडर की बहादुरी को सलाम किया है.

यह  भी पढ़ें:- Surgical Strike 2: भारतीय सैनिकों की मदद के लिए लता मंगेशकर ने उठाया बड़ा कदम, देंगी इतने करोड़ का दान

आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 10 कैंप्स तबाह कर दिए थे. खबरों की माने तो इस हमले में लगभग 350 आतंकवादी मारे गए. इसके बाद बुधवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स भारतीय सीमा में घुस आई थी. इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने पाकिस्तान का एक विमान मार गिराया मगर पाकिस्तानी सेना ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर को अपने कब्जे में ले लिया.

एडवाइजरी: हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी खबर के निष्कर्ष पर पहुंचने या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से पहले भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).