अपने सपनों के घर में शिफ्ट हुई आलिया भट्ट, देखिए Inside Video
आलिया भट्ट अब अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं. आलिया ने घर में शिफ्ट होने के पहले दिन का खास वीडियो अपने फैंस के लिए बनाया है. इस वीडियो में आलिया की खुशी देखी जा सकती है.
पिछले काफी समय से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नए घर (New Home) को लेकर काफी चर्चा चल रही थी. लेकिन अब आलिया अपने इस सपनों के घर (Dream House) में शिफ्ट हो चुकी हैं. इस बात की जानकारी खुद आलिया ने दी. आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल (YouTube) पर वीडियो शेयर करके नए घर के अंदर (Inside) की झलक दिखाई बल्कि साथ ही पूरा एक्सपीरियंस (Experience) भी शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में ही आलिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि वो अब अपने खुद के खरीदे हुए घर में शिफ्ट होने जा रही है. लेकिन आलिया अकेले ही इस घर में नहीं रहेंगी बल्कि उनकी बहन शाहीन (Shaheen Bhatt) भी उनके साथ होंगी. हालांकि शाहीन कुछ दिन आलिया तो कुछ दिन अपनी मां के घर स्विच होती रहेंगी.
आलिया इस वीडियो में बताती है कि इस घर पर पिछले 2 साल से काम कर रही थी. इसकी हर छोटी से छोटी चीज पर वो और उनकी बहन ने नजर बनाए रखी थी. लेकिन अब जिस तरह से उनके सपनों का आशियाना बनकर सामने आया है उससे आलिया बेहद खुश हैं. आप भी देखिए आलिया भट्ट के घर के अंदर की झलक.
वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की शूटिंग में बिजी है . इसके साथ ही आलिया अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में दिखाई देंगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट संग संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

