आलिया भट्ट का पहला म्यूजिक वीडियो प्राडा हुआ रिलीज, अपने खूबसूरत डांस से चुरा रही है दिल
आलिया भट्ट का म्यूजिक वीडियो प्राडा रिलीज हो चुका है. जिसमें आलिया का जलवा देखते ही बन रहा है. इस गाने में आलिया द दूरबीन के साथ नजर आ रही है.
एक्टिंग के साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जलवा अब म्यूजिक वीडियो (Music Video) में दिखाई देगा. क्योंकि आलिया भट्ट का प्राडा (Prada) गाना रिलीज हो चुका है. अपने इस म्यूजिक वीडियो में 'प्राडा' में आलिया दूरबीन (The Doorbeen) संग नजर आ रही हैं. दरअसल पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट के इस प्रोजेक्ट की चर्चा हर तरफ है. तो वहीं एक्ट्रेस ने भी वीडियो के फर्स्ट लुक पोस्टर (First Look Poster) को जारी करने के साथ ही म्यूजिक वीडियो की झलक दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद अब ये पूरा गाना रिलीज हो चुका है. 3 मिनट के इस गाने में 'लम्बर्गिनी' फेम दूरबीन संग आलिया भट्ट की जोड़ी काफी जम रही है.
प्राडा गाने को आवाज दी है द दूरबीन और श्रेया शर्मा ने. जबकि इसके लिरिक्स को द दूरबीन ने लिखा है. आप भी देखिए आलिया भट्ट का ये खास वीडियो.
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनकी फिल्म 'सड़क 2' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग चल रही है. 'सड़क 2' आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में और बहन पूजा भट्ट के साथ काम कर रही हैं. यह फिल्म 10 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली है. आगामी फिल्म 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है. 'सड़क' में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

