महाशिवरात्रि के मौके पर Alia Bhatt डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग पहुंची शिव मंदिर, किया दर्शन
रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद से रणबीर क्वारंटीन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं. जबकि आलिया भट्ट की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसके बाद आलिया अपने डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग भगवान शिव के मंदिर पहुंची.
महाशिवरात्रि के मौके पर आम जनता की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी भगवान शिव की आराधना में जुटे दिखाई दिए. कुछ लोगों ने मंदिर में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तो कई लोग सोशल मीडिया के जरिये ही फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंची. आलिया फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) संग मंदिर में दर्शन करने पहुंची. पैपराजी ने आलिया और अयान को साथ में स्पॉट किया. इस दौरान आलिया रेड कलर की इंडियन ड्रेस पहने दिखाई दी.
दरअसल रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद से रणबीर क्वारंटीन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं. जबकि आलिया भट्ट की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसके बाद आलिया अपने डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग भगवान शिव के मंदिर पहुंची. आप भी देखिए आलिया और अयान की ये झलक.
View this post on Instagram
हालांकि आलिया से जब एक पैपराजी ने पूछा कि उन्होंने भगवान शिव से क्या प्रार्थना की? तो जवाब में आलिया ने कहा कि वो इसे शेयर नहीं कर सकती. जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई हंसने लग जाता है. आपको बता दे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

