बॉलीवुड

बॉबी देओल के कारण 'हाउसफुल 4' की स्क्रीनिंग में हुई देरी, अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने Video शेयर करके लगाई एक्टर की क्लास

अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी 'हाउसफुल 4' सीरीज के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हैं. उनकी इस फिल्म को आज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खासतौर पर स्क्रीन किया गया लेकिन इस दौरान बॉबी देओल ने आने में देरी कर दी. उस बात को लेकर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई.

बॉबी देओल के कारण 'हाउसफुल 4' की स्क्रीनिंग में हुई देरी, अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने Video शेयर करके लगाई एक्टर की क्लास
रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, पूजा हेगड़े, कृति सनॉन और शरद केलकर (Photo Credits: Instagram)

Housefull 4: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) इस 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), कृति सनॉन (Kriti Sanon), कीर्ति खरबंदा (Kirti Kharbanda) और चंकी पांडे (Chunky Pandey) लीड रोल में हैं. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला था और अब ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के मेकर्स ने आज बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. लेकिन इस दौरान बॉबी देओल ने आने में देरी कर दी जिसके चलते इसकी स्क्रीनिंग में और देरी हो गई.

इस बात से परेशान अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने एक वीडियो बनाकर बॉबी की खिल्ली उड़ाई है. वीडियो में अक्षय, रितेश, पूजा, कीर्ति और शरद केलकर (Sharad Kelkar) बॉबी से जल्दी आने की गुजारिश करते हुए नजर आए.

रितेश द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षय ने कहा कि हमेशा खुद को पंक्चुअल बताने वाले बॉबी का अब तक अता पता नहीं है और वो उन्हें सवाल कर रहे थे. इसी के साथ वीडियो में अपने फनी अंदाज में बॉबी को बुलाते हुए गाना भी गाते हुए नजर आए.

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले रितेश और बॉबी ने सुबह 7.30 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचकर अक्षय पर आरोप लगाया था कि वो देरी से सेट पर आते हैं. इसका अक्षय ने उन्हें करारा जवाब भी दिया था.

ये भी पढ़ें: बेटी नितारा के साथ ट्रेन से सफर कर रहे अक्षय कुमार थे इस बात से परेशान, Video शेयर करके बताई पूरी बात

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज को देखने के बाद फैंस भी हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. 'हाउसफुल 4' को फरहद समजी (Farhad Samji) ने निर्देशित किया है. इससे पहले उन्होंने 'हाउसफुल 3' का निर्देशन भी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).