मनोरंजन

Akshara Singh ने कैमरे के सामने किया बेहद सेक्सी डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)

वीडियो में अक्षरा सिंह नीले रंग की शर्ट और जींस पहने हुए हैं. उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और हल्का मेकअप किया हुआ है. वह एक शानदार बीट पर सेक्सी डांस कर रही हैं.

Akshara Singh ने कैमरे के सामने किया बेहद सेक्सी डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)
Akshara Singh (Photo Credits: Instgaram)

Akshara Singh Hot Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कैमरे के सामने जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. भोजपुरी अदाकारा Akshara Singh ने स्टायिश आउटफिट में गिराई बिजली, एक्ट्रेस की हॉटेनेस ने फैंस के उड़ाए होश (view Pics)

वीडियो में अक्षरा सिंह नीले रंग की शर्ट और जींस पहने हुए हैं. उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और हल्का मेकअप किया हुआ है. वह एक शानदार बीट पर सेक्सी डांस कर रही हैं. उनके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि वीडियो देखते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. इस वीडियो को अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "Old hit in new style. This one is for you babu".

यहां देखें अक्षरा सिंह का डांस वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके डांस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि अक्षरा सिंह वाकई में भोजपुरी की 'डांस क्वीन' हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).