मनोरंजन

अभिनेता एजाज खान को विवादित टिकटॉक वीडियो शेयर करने के लिए मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभिनेता एजाज खान एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं . एक्टर को एक टिकटॉक वीडियो के कारण मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. हाल ही में तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में टिकटॉक 07 ग्रुप ने एक विवादित वीडियो शेयर किया था. एजाज खान ने उस ग्रुप को सपोर्ट किया था

अभिनेता एजाज खान को विवादित टिकटॉक वीडियो शेयर करने के लिए मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
एजाज खान (Photo Credits: Facebook)

अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं . एक्टर को एक टिकटॉक वीडियो के कारण मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. हाल ही में तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में टिकटॉक 07 ग्रुप ने एक विवादित वीडियो शेयर किया था. एजाज खान ने उस ग्रुप को सपोर्ट किया था. इसके बाद उन्होंने फैजू नाम के एक व्यक्ति के साथ वीडियो के बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक बनाया था. फैजू के खिलाफ पहले से ही एक शिकायत दर्ज थी. एजाज खान पर आरोप है कि उनके द्वारा बनाया वीडियो सांप्रदायिक है.  उनका मानना था कि उन लोगों ने कुछ गलत काम नहीं किया है. अभी पुलिस इस मामले में एजाज से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान का नाम किसी विवाद में सामने आया था. मई के महीने में उन पर एक मॉडल और फैशन शो के आर्गेनाइजर ने मार-पिटाई का आरोप लगाया था. मुंबई के वाशी पुलिस थाने में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा साल 2018 में उनका नाम ड्रग्स मामले में भी सामने आया था.

यह भी पढ़ें:- बंगाल में अमित शाह पर हुए हमले पर एजाज खान ने ली BJP की चुटकी, कहा- बंगाल, गुजरात नहीं है!

एजाज खान को रियलिटी शो बिग बॉस से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था. वह 'रक्‍त चरित्र' और 'लव डे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).