बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या गर्मियों को ऐसे दे रही हैं मात, सामने आई ये खूबसूरत फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते 20 अप्रैल, शनिवार को अपनी शादी की 12 सालगिरह मनाई

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या गर्मियों को ऐसे दे रही हैं मात, सामने आई ये खूबसूरत फोटो
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्य बच्चन (Photo Credits: Instagram)

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने बीते 20 अप्रैल, शनिवार को अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मनाई. अपने वेडिंग एनिवर्सरी (wedding anniversary) को और भी स्पेशल तरह से सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya) के साथ वेकेशन मालदीव (Maldives) पहुंचे. यहां इन्होंने एक साथ मिलकर बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया. अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या और ऐश्वर्या की एक बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है जिसमें ये दोनों स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए नजर आए.

इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करके अभिषेक ने लिखा, "हैप्पीनेस, माय गर्ल्स."

 

View this post on Instagram

 

Happiness ❤️ My girls. . . . . . . . @niyamamaldives #niyamamaldives

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

इसी के साथ ऐश्वर्या ने भी अपनी और अभिषेक की एक और रोमांटिक फोटो पोस्ट की है. ऐश्वर्या ने बताया कि इस फोटो को उनकी नन्हीं परी आराध्या ने क्लिक किया है.

 

View this post on Instagram

 

❤️Our Togetherness🥰captured by The Divine Light of Our Lives 😍LOVE YOU AARADHYA💖😘

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

मालदीव से अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपनी अन्य कई सारी फोटोज पोस्ट की है. फोटोज को देखकर पता चलता है कि समर सीजन में ये सभी मालदीव के बीच पर फ्रेशनेस का मजा ले रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

🌟Maldives😍

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल, 2007 में एक दूसरे से शादी की थी.

 

View this post on Instagram

 

✨💖✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया जिससे इनके परिवार में खुशियां और भी बढ़ गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).