यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसा AIB का ये पॉपुलर कॉमेडियन, ट्विटर पर हुआ खुलासा
AIB के कई पॉपुलर वीडियोज का हिस्सा रह रह चुके इस कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर सफाई भी पेश की है
स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर मुंबई की एक राइटर-कॉमेडियन ने गुरुवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उत्सव ट्विटर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रूज पर कुछ भारतीय पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ के विषय पर बात कर रहे थे. उत्सव इस विषय को लेकर भारतीयों पुरुषों पर तंज कास रहे थे जब एक महिला ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उत्सव ने उनसे और अन्य कई लड़कियों से उनकी अश्लील तस्वीरों की डिमांड की थी.
उस महिला ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट करते हुए उत्सव का भंडाफोड़ किया और बताया कि किस तरह से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने उत्सव लड़कियों से सेक्शुअल फेवर की डिमांड करते थे. उन्होंने एक 17 साल की लड़की के साथ हुए उनके चैट के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए जिसमें बताया गया कि किस तरह से उत्सव ने उन्हें गंदे मैसेजेस किए और परेशान किया.
इन ट्वीट्स को पढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है. इसके लिए उनकी मदद जरूर की जाएगी. इसी के साथ उस महिला के ट्वीट्स को पढ़ने के बाद कई पॉपुलर कॉमेडियन और आर्टिस्ट्स ने इस विषय पर अपनी आवाज उठाई और बयान दिया. कॉमेडियन अदिति मित्तल और लेखक वरुण ग्रोवर ने भी इस मामले पर उत्सव को जमकर फटकार लगाई.
हर तरफ से आरोपों से घिरने के बाद उत्सव ने ट्विटर पर अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “मैं नहीं जानता मुझे यहां क्या कहना चाहिए. हर कोई मेरे खिलाफ उठ खड़ा हुआ है. ये मामला जितना दिखता है उससे भी ज्यादा पेचीदा है. फिलहाल सब्र रखने की जरूरत है. इस विषय पर मैं जल्द ही बात करूंगा.”
Statement 1/n pic.twitter.com/sIouz4UsaR
— Utsav (@Wootsaw) October 4, 2018
इस मामले का खुलासा होने के बाद AIB ने भी इसकी कड़ी निंदा की है कि वो उन सभी वीडियोज को हटा देंगे जिसमें उत्सव नजर आए हैं.
Statement pic.twitter.com/eLpthXifwf
— All India Bakchod (@AllIndiaBakchod) October 4, 2018
बता दें कि उत्सव AIB के ‘ऑनेस्ट इंजीनियरिंग कैंपस प्लेसमेंट्स’ समेत अन्य कई वीडियोज का हिस्सा रह चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

