सालों बाद बड़े परदे पर लौट रहे हैं अभिनेता राजीव खंडेलवाल, फिल्म प्रणाम से नया लुक आया सामने

फिल्म प्रणाम से राजीव खंडेलवाल एक लंबे समय के बाद बड़े परदे पर नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में राजीव एक IAS ऑफिसर के बाद गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे.

राजीव खंडेलवाल (Image Credit: Instagram)

हाल ही में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने फिल्म आर्टिकल 15 (Artical 15) में पुलिस ऑफिसर (Police Officer) का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया. बतौर पुलिस ऑफिसर परदे पर आयुष्मान का रौब देखने लायक था. आयुष्मान के बाद अब एक और टैलेंटेड एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) पुलिस के अवतार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म प्रणाम (Pranaam) का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था. फिल्म के पोस्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में राजीव पुलिस के कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के निर्देशक संजीव जैसवाल ने इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए कहा '' फिल्म में राजीव पुलिस के कपड़ों में नजर आएंगे, लेकिन ये फिल्म का बहुत ही छोटा सा पार्ट होगा. इससे ज्यादा और कुछ बताना मेरे लिए कहानी को रिविल करने जैसा होगा.''

बॉलीवुड में 'आमिर' और 'टेबल नंबर 21' जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके एक्टर राजीव खंडेलवाल फिल्म प्रणाम में एक चपरासी के बेटे का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी एक चपरासी के बेटे की है जो एक आई.ए.एस अफसर बनने का सपना देखता है लेकिन एक गैंगस्टर बन जाता है.

इस फिल्म में राजीव के साथ साऊथ की एक्ट्रेस समीक्षा सिंह मुख्य भूमिका में निभाते नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्म में अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

प्रणाम के निर्माता अनिल सिंह, नितिन मिश्रा और रजनीश राम पूरी हैं. फिल्म का निर्माण रुद्राक्ष एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है. ये फिल्म 9 अगस्त 2019 को रिलीज होगी.

Share Now

\