बॉलीवुड

बेहद ही स्टाइलिस्ट है आमिर खान की बेटी इरा, बेली बटन पियर्सिंग दिखाते हुए ग्लैमरस फोटो की शेयर

इरा ने इंस्‍टाग्राम पर जो ग्‍लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं. इस फोटो में इरा बेली बटन पियर्सिंग और एब्‍स फ्लॉन्‍ट करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उनका लुक और गेटअप दोनों ही बेहद आकर्षक है.

बेहद ही स्टाइलिस्ट है आमिर खान की बेटी इरा, बेली बटन पियर्सिंग दिखाते हुए ग्लैमरस फोटो की शेयर
इरा खान (Image Credit: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा (Ira Khan) बाकी स्टारकिड्स (Star Kids) की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपनी डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हालांकि बाकी स्टार किड्स के मुकाबले उनके स्टाइलिस्ट फोटोज देखने को नहीं मिलते. पिछले कुछ समय से वो अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को लेकर काफी चर्चा में रही है. इरा और उनके इस ख़ास दोस्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) भी हुई. लेकिन अब इरा सोशल मीडिया पर किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है. दरअसल इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनका बेहद ही ग्लैमरस लुक दिखाई दे रहा है.

इरा ने इंस्‍टाग्राम पर जो ग्‍लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं. इस फोटो में इरा बेली बटन पियर्सिंग और एब्‍स फ्लॉन्‍ट करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उनका लुक और गेटअप दोनों ही बेहद आकर्षक है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए इरा ने लिखा "आप कौन हैं."

वैसे आपको बता दे कि कुछ दिन पहले जब इरा और उनके बॉयफ्रेंड तस्वीर सामने आई तो वो चर्चा में आ गई थी. इरा के बॉयफ्रेंड का नाम है मिशाल कृपलानी (Mishal Kirpalani). इरा ने अपने पोस्ट से इस बात को कन्फर्म कर दिया कि वो मिशाल को डेट कर रही हैं. मिशाल एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).