मनोरंजन

नितेश तिवारी की इस फिल्म में कैमियो करेंगे आमिर खान, ये स्टार्स दिखाई देंगे लीड रोल में

नितेश तिवारी चिल्लर पार्टी, दंगल, बरेली की बर्फी जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके हैं और उन्हें इन फिल्मों के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं. नितेश तिवारी अपनी नई फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग में व्यस्त हैं....

नितेश तिवारी की इस फिल्म में कैमियो करेंगे आमिर खान, ये स्टार्स दिखाई देंगे लीड रोल में
नितेश तिवारी और आमीर खान, (फोटो क्रेडिट्स:Twitter)

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) चिल्लर पार्टी, दंगल, बरेली की बर्फी जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुके हैं और उन्हें इन फिल्मों के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं. नितेश तिवारी अपनी नई फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म दंगल में उनके साथ काम करने के बाद आमिर उनकी फिल्म छिछोरे में नजर आएंगे. इस फिल्म में आमिर कैमियो करेंगे. फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला हैं. पहली बार श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत साथ काम कर रहे हैं.

खबरों के मुताबिक जब नितेश तिवारी ने आमिर खान से फिल्म में कैमियो के बारे में कहा तो वो झट से रेडी हो गए. आमिर जल्द ही फिल्म में कैमियों रोल की शूटिंग शुरू कर देंगे. फिल्म का पोस्टर बड़ा ही इंट्रेस्टिंग है. पोस्टर पर लिखा है कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी. पहली बार किसी फिल्म में बहुत सारे कैरेक्टर्स डबल रोल में दिखाई देंगे. सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में प्रतिक बब्बर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन शेट्‌टी, सहर्ष कुमार, तुषार पांडे भी हैं. आपको बता दें कि नितेश तिवारी ने अक्टूबर 2018 में ट्वीटर के जरिए फिल्म का पोस्टर शेयर किया था.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने छोड़ी साइना नेहवाल बायोपिक फिल्म, परिणीति चोपड़ा ने ली जगह

फिल्म के बारे में सुशांत ने बताया कि फिल्म दो जनरेशन के बारे में है. सुशांत का फिल्म में दो करेक्टर हैं. उन्होंने एक कैरेक्टर की शूटिंग पूरी कर ली है और दूसरे जनरेशन के किरदार की शूटिंग बाकी हैं. आपको बता दें कि ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).