रविवार, अक्टूबर 11, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Rahul Gandhi Targets PM Modi: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- 'हमें गिरफ्तार कर लीजिए, संविधान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे' | India vs West Indies 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी | India vs West Indies 3rd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कल होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू |
बिजनेस

Swiggy IPO Listing: शेयर बाजार में एंट्री करते ही स्विगी के 500 कर्मचारी बनेंगे करोड़पति!

Swiggy IPO : फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का शेयर 13 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गा. इसका प्राइस बैंड 371 रुपये से लेकर 390 रुपये था.

Swiggy IPO Listing: शेयर बाजार में एंट्री करते ही स्विगी के 500 कर्मचारी बनेंगे करोड़पति!
Swiggy IPO GMP

Swiggy IPO : ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी के 11,327 करोड़ के आईपीओ के आज (13 नवंबर) लिस्ट होने से स्विगी के सैकड़ों कर्मचारी करोड़पति बन सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विगी आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग सुबह 10 बजे होगी, इसके साथ ही स्विगी के करीब 500 मौजूदा और पूर्व कर्मचारी करोड़पति बन सकते हैं. कंपनी ने एम्प्लॉय स्टॉक ओनरशिप प्लान (ईएसओपी) के तहत अपने 5,000 कर्मचारियों को शेयर बांटे हैं.

Swiggy Listing Price: रिपोर्ट्स के अनुसार, स्विगी ने अपने उन 5,000 कर्मचारियों के हाथों में 9,000 करोड़ रुपये देने की योजना बनाई है, जो कई वर्षों से कंपनी से जुड़े हुए हैं और इसे आगे बढ़ाया है. स्विगी आईपीओ 6-8 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. अंतिम बोली वाले दिन स्विगी आईपीओ 3.59 गुना सब्सक्राइब हुआ. हालांकि स्विगी आईपीओ को खुलने के शुरुआती दो दिनों में निवेशकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसलिए पहले दिन 0.12 गुना और दूसरे दिन 0.35 गुना बोलियां मिली.

स्विगी ने आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जिसमें 4,499 करोड़ रुपये के शेयरों का नया निर्गम और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है.

यह भी पढ़े-Sagility India Share Price: सैजिलिटी इंडिया का शेयर निर्गम मूल्य से 3.53 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

Swiggy IPO GMP

स्विगी आईपीओ जीएमपी आज +1 है. इससे पता चलता है कि स्विगी का शेयर ग्रे मार्केट में 1 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार (Grey Market Premium) कर रहा था.

स्विगी आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के रिजर्व कोटे में 6.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए रिजर्व हिस्से को 0.41 गुना और रिटेल निवेशकों के रिजर्व हिस्से को 1.14 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ. वहीँ, कर्मचारियों की श्रेणी को सबसे अधिक 1.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel