शनिवार, अक्टूबर 24, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Welcome Balcony Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बालकनी का हिस्सा गिरा; 15 वर्षीय किशोरी घायल, 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया | IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग | Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी |
बिजनेस

MobiKwik का खुल गया IPO, ग्रे मार्केट में तगड़े लिस्टिंग गेन के संकेत, निवेश से पहले जानें अहम बातें

MobiKwik IPO GMP Today : कंपनी का लक्ष्य इस पूरी तरह से नए सार्वजनिक निर्गम से 572 करोड़ रुपये जुटाने का है.

MobiKwik का खुल गया IPO, ग्रे मार्केट में तगड़े लिस्टिंग गेन के संकेत, निवेश से पहले जानें अहम बातें
MobiKwik IPO GMP

MobiKwik IPO Update : वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स (Mobikwik IPO) का आईपीओ आज भारतीय प्राइमरी मार्केट में लॉन्च हो गया. सार्वजनिक निर्गम के लिए बोली आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 13 दिसंबर को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. फिनटेक कंपनी ने मोबिक्विक आईपीओ का प्राइस बैंड 265 रुपये से 279 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. कंपनी का लक्ष्य इस सार्वजनिक पेशकश से 572 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह जो पूरी तरह से ताजा इक्विटी शेयर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीओ खुलने से पहले ही मोबिक्विक शेयरों के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लगभग 130 रुपये रहा, जो इसके इश्यू प्राइस पर 45% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 265-279 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ 572.00 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. इसमें 2.05 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताज़ा इश्यू शामिल है.

बोलीदाता लॉट में आवेदन कर सकते हैं, और सार्वजनिक निर्गम के एक लॉट में 53 कंपनी के शेयर शामिल होंगे.

मोबिक्विक आईपीओ लिस्टिंग (Mobikwik IPO Listing) 18 दिसंबर को हो सकती है. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Private Limited) ने इस सार्वजनिक पेशकश का आधिकारिक रजिस्ट्रार है.

यह भी पढ़े-Adani Ports, R Power, IOB, NTPC Green Energy, HG Infra समेत इन शेयर प्राइस पर आज रहेगा फोकस, देखें लिस्ट

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel