Stock Market: 4225 करोड़ के IGI IPO की मजबूत शुरुआत, 23% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
IGI IPO Listing Today : इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ने आईपीओ के खुलने से पहले ही बड़े निवेशकों से 1,900 करोड़ रुपये जुटाए थे.
IGI Share Price : हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) लिमिटेड के 4,225 करोड़ रुपये के आईपीओ ने आज (20 दिसंबर) घरेलू बाजार में दस्तक दी. शुक्रवार सुबह 10 बजे कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 23% प्रीमियम के साथ 510 रुपये पर खुले. जबकि बीएसई पर इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर 505 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की. IGI आईपीओ को लगभग 34 गुना अभिदान मिला था.
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईजीआई आईपीओ को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन तक 33.78 गुना अभिदान मिला है. 5,85,60,902 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,97,83,66,950 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. जिसमें पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 45.80 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 24.84 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 11.21 गुना अभिदान मिला.
ब्लैकस्टोन समर्थित इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 1,900 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस निर्गम का मूल्य दायरा 397-417 रुपये प्रति शेयर रखा गया था.
यह आईपीओ 1,475 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और ब्लैकस्टोन की सहयोगी कंपनी बीसीपी एशिया टू टॉपको पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,750 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है.
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड प्राकृतिक हीरे, प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरे, जड़े हुए आभूषण और रंगीन पत्थरों के प्रमाणन और मान्यता से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है.
यह भी पढ़े-20 दिसंबर को खुलेगा Senores Pharma IPO, जानें- प्राइस बैंड, GMP से लॉट साइज तक हर जरूरी डिटेल
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

