नए साल में महंगी हो जाएंगी मारुति सुजुकी की कारें, जानें वजह
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत से निपटने के लिये जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाएगी
नई दिल्ली: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मंगलवार को कहा कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत से निपटने के लिये जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाएगी. मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि विभिन्न कच्चे माल यानी कल-पुर्जों की लागत बढ़ने के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर असर पड़ा है. कंपनी के अनुसार, ‘‘इसीलिए यह जरूरी है कि कंपनी अतिरिक्त लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाले. इसके लिये विभिन्न मॉडल के दाम बढ़ाये जाएंगे. ’’
मारुति सुजुकी के अनुसार विभिन्न मॉडलों के लिये कीमत वृद्धि अलग-अलग होगी. ऐसे में कार मारुति सुजुकी के कार के शौकीन यदि इस कंपनी की कार खरीदना चाहते हैं तो वे अपने कुछ पैसों को बचाने के लिए नया साल शुरू होने से पहले खरीद सकते हैं.
संबंधित खबरें
Fuel Crisis: फ्यूल क्राइसिस के बीच ऑटोमोबाइल कंपनियों का बंपर ऑफर, पुरानी कार के बदले Electric Vehicle पर मिल रही अतिरिक्त छूट
महिंद्रा की भारत में Bolero Camper और Bolero Pik-Up की दमदार लॉन्चिंग; जानें कीमत, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Tata Motors का नए साल पर तोहफा, Altroz, Harrier, Safari और Nexon पर ₹85,000 तक की छूट, जानें ऑफर्स की पूरी डिटेल
Android Auto Wavy Progress Bar: एंड्रॉइड ऑटो में बदलेगा गाने सुनने का अंदाज; गूगल टेस्ट कर रहा है नया 'वेव्ही' प्रोग्रेस बार
\