Hyundai की अगले साल की शुरुआत से बीएस-6 वाहन बाजार में उतारने की योजना
कार बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै मोटर्स की अगले साल की शुरुआत में ही भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन बाजार में उतारने की योजना है. इसमें डीजल से चलने वाले वाहन भी शामिल होंगे.
कार बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै (Hyundai) मोटर्स की अगले साल की शुरुआत में ही भारत स्टेज-6 (BS-6) उत्सर्जन मानक वाले वाहन बाजार में उतारने की योजना है. इसमें डीजल (Diesel) से चलने वाले वाहन भी शामिल होंगे. कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. किम ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही. उन्होंने बताया कि भारत स्टेज-6 (बीएस-6) मानक वाहनों को पेश करने के साथ-साथ कंपनी की योजना अगले साल मार्च के अंत तक भारत स्टेज-4 मानक वाहनों की बिक्री करते रहने की भी है. वह संभावित खरीदारों को कम कीमत पर इन वाहनों की पेशकश कर सकती है.
किम ने कहा, ‘‘इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत तक बीएस-6 वाहनों को पेश किए जाने का अनुमान है.’’ उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के स्तर पर कंपनी ने शोध एवं विकास से जुड़े अधिकतम काम निपटा लिए हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएस-6 मॉडल के वाहनों को धीरे-धीरे ही बाजार में उतारा जाएगा. वर्तमान में हुंदै की बाजार में ग्रांड आई10 निओस ही बीएस-6 कार है, जिसे उसने हाल ही में पेश किया है. यह भी पढ़ें- Hyundai ने लॉन्च किया Grand i10 Nios, कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू
यह पेट्रोल से चलती है जबकि इस मॉडल की डीजल से चलने वाली कार अभी बीएस-4 मानक की ही है. वहीं, हुंदै की प्रतिद्वंदी कंपनी मारुति सुजुकी के सात पेट्रोल मॉडल बीएस-6 मानक के हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

