क्या Kartik Aaryan बनेंगे Shaktimaan? फैंस के बीच दिखी मिलीजुली प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, जो हाल ही में "भूल भुलैया 3" की सफलता का जश्न मना रहे हैं, अब एक नई भूमिका के लिए चर्चा में हैं. खबरों के मुताबिक, कार्तिक आर्यन को सुपरहिट टीवी सीरियल "शक्तिमान" पर आधारित फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है.