Alyssa Healy Replacement: WPL 2025 से पहले एलिसा हीली की जगह चिनेल हेनरी हुईं यूपी वारियर्ज में शामिल
यूपी वॉरियर्ज़ ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ चिनेल हेनरी को एलिसा हीली की जगह इंज़री रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया और यूपीडब्ल्यू की कप्तान हीली के दाएं पैर में स्ट्रेस इंज़री हुई है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने हेदर ग्रैम और किम गार्थ को क्रमशः सोफ़ी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह अपनी टीम में शामिल किया है.