Delhi Shocker: कल्याणपुरी में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 10 में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना 4 फरवरी को रात 12:45 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है.
नई दिल्ली, 4 फरवरी : पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 10 में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना 4 फरवरी को रात 12:45 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है. घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि व्यक्ति, जिसका नाम लव लोहान था, उसकी मौत हो चुकी है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जिले की कई टीमें मौके पर भेज दीं, जिनमें कल्याणपुरी थाना, एएटीएस, स्पेशल स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स टीम और क्राइम टीम शामिल थीं. इसके अलावा, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके. यह भी पढ़ें : मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सिग्नल में खराबी से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित
इसके अलावा, घटनास्थल पर कुछ पत्थर और एक मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि वहां कोई झगड़ा हुआ हो सकता है. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और हत्या की असल वजह आरोपियों को पकड़ने के बाद ही साफ हो सकेगी. पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी विनीत और ऑपरेशन सेल एसीपी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

