देश की खबरें | मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सिग्नल में खराबी से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आ जाने से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, चार फरवरी मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आ जाने से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि तड़के चार बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली ‘स्लो लाइन’ पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई।
मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब छह बजे सिग्नल को ठीक कर दिया गया।
इस खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।
एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है।
मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है।
इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

