अनुपम खेर ने इंस्पिरेशनल वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर सांझा किया सफलता का मूल मंत्र
अभिनेता अनुपम खेर ने सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि कभी-कभी सफलता तक पहुंचने का सबसे अच्छा जरिया असफलता का जश्न मनाना भी होता है. अनुपम ने गुरुवार की सुबह को ट्वीट किया. उन्होंने 'सारांश', 'राम-लखन', 'लम्हे', 'खेल', 'डर', 'डैडी', 'मैंने गांधी को नहीं मारा', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी हिंदी फिल्मों में अपने काम से लोगों की वाहवाही बटोरी.