देश के शेयर बाजारों में जबरजस्त उछाल, सेंसेक्स 636.86 और निफ्टी 176.95 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.86 अंकों की तेजी के साथ 37,327.36 पर और निफ्टी 176.95 अंकों की तेजी के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ. बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,058.05 के ऊपरी और 10,842.95 के निचले स्तर को छुआ.
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.86 अंकों की तेजी के साथ 37,327.36 पर और निफ्टी 176.95 अंकों की तेजी के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.51 अंकों की तेजी के साथ 36,808.01 पर खुला और 636.86 अंकों या 1.74 फीसदी तेजी के साथ 37,327.36 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,405.48 के ऊपरी स्तर और 36,655.41 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 57.24 अंकों की तेजी के साथ 13,566.11 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 92.43 अंकों की तेजी के साथ 12,574.25 पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, सेंसेक्स 76.93 अंकों के साथ बनाई बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.7 अंकों की तेजी के साथ 10,899.20 पर खुला और 176.95 अंकों या 1.63 फीसदी तेजी के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,058.05 के ऊपरी और 10,842.95 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही. ऊर्जा (3.15 फीसदी), वाहन (2.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी) और तेल और गैस (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

