खेल

चिली के मिडफील्डर पाब्लो हर्नाडेज चोट के कारण 6 माह के लिए हुए बाहर

चिली फुटबाल टीम के मिडफील्डर पाब्लो हर्नाडेज चोट के कारण छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्नाडेज को मंगलवार को कोपा सुदामेरिकाना में इक्वाडोर के इंडिपेंडेंट डेल वेल क्लब के खिलाफ मिली 2-1 की जीत के दौरान चोट लग गई थी. इसके बाद वह हाफ टाइम से पहले ही मैदान से बाहर चले गए थे.

चिली के मिडफील्डर पाब्लो हर्नाडेज चोट के कारण 6 माह के लिए हुए बाहर
पाब्लो हर्नाडेज (Photo Credits: Getty Images)

चिली फुटबाल टीम के मिडफील्डर पाब्लो हर्नाडेज चोट के कारण छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्नाडेज को मंगलवार को कोपा सुदामेरिकाना में इक्वाडोर के इंडिपेंडेंट डेल वेल क्लब के खिलाफ मिली 2-1 की जीत के दौरान चोट लग गई थी. इसके बाद वह हाफ टाइम से पहले ही मैदान से बाहर चले गए थे.

इंडिपेंडेंट के हर्नाडेज का बुधवार को स्कैन किया गया, जिसमें उनके चोट का पता चला है और अब आने दिनों में उनकी सर्जरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने खरीदी 6.6 करोड़ रुपये की मैक्लॉरेन सेन्ना कार

हर्नाडेज पिछले साल जुलाई में इंडिपेंडेंट क्लब के साथ जुड़े थे. इससे पहले वह स्पेनिश क्लब सेल्टा विगो के साथ चार साल तक थे. उन्होंने चिली के लिए अब तक 30 मैच खेले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).