Nirbhaya Gangrape case: सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी की फांसी पर रोक की याचिका खारिज की
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अक्षय की क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया. निर्भया के दोषियों में से एक अक्षय ने फांसी की सजा पर रोक की मांग की थी। न्यायमूर्ति एन.वी.रमना की अध्यक्षता वाली और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, आर.एफ. नरीमन, आर. भानुमति व अशोक भूषण की पांच सदस्यीय पीठ की भानुमति और अशोक भूषण ने अक्षय की याचिका पर विचार किया.