Sharad Pawar on Income Tax Notice: शरद पवार ने आईटी नोटिस पर कहा-वे कुछ लोगों से प्यार करते हैं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि "आयकर विभाग ने कुछ लोगों को नोटिस भेजा है, क्योंकि वे लोग कुछ लोगों से प्यार करते हैं।" आयकर विभाग ने पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को नोटिस भेजा है. विभाग ने पूर्व के चुनावों में इनकी ओर से दाखिल चुनावी शपथपत्र पर स्पष्टीकरण देने के लिए यह नोटिस जारी किया है.