Rhea Chakraborty Bail Update: रिया चक्रवर्ती को 6 अक्टूबर तक रहना होगा जेल में, एक्ट्रेस ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट में लगाईं गुहार
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इसके कुछ समय बाद रिया और उनके भाई शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया.
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इसके कुछ समय बाद रिया और उनके भाई शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत की अर्जी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. मानेशिंदे ने कहा, "रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है. न्यायमूर्ति एस. वी. कोटवाल के सामने 23 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी."
मंगलवार को रिया के 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि के पूरा होने के बाद आज दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल एनडीपीएस के सामने अभिनेत्री की पेशी हुई. उम्मीद जताई जा रही है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा शोविक के लिए एक दिन की हिरासत मांगी जाएगी. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी बेल एप्लीकेशन, कल होगी सुनवाई
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल के कनेक्शन में रिया और शौविक सहित और भी कई गिरफ्तार किए गए हैं।
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

