Ethiopia Malaria Case: मई में मलेरिया के 5 लाख से अधिक मामले आए सामने, डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट
इथियोपिया में मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मई में 5,20,782 मलेरिया के मामले सामने आए. यह एक महीने में दर्ज की गई बड़ी संख्या है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि इथियोपिया में मलेरिया के अलावा, कालरा, खसरा और एमपॉक्स जैसी अन्य बीमारियों का प्रकोप भी जारी है.