Gold Rate Weekly Update: सोना इस हफ्ते 1,200 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 1.07 लाख रुपए के पार
सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है. सोने के दाम में 1,200 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ. वहीं, चांदी का भाव 2,300 रुपए से अधिक बढ़ गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 97,021 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 95,784 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 1,237 रुपए की बढ़त को दर्शाता है.