ENG vs IND, 2nd Test Series 2025: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट, एजबेस्टन में अंतिम दिन बारिश डाल सकती है टीम इंडिया की जीत पर पानी
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट निर्णायक मोड़ पर है, जहां टीम इंडिया जीत से केवल सात विकेट दूर है. पहली बार इस मैदान पर टेस्ट जीतने का मौका भारत के सामने है, लेकिन अंतिम दिन बारिश ने उसकी राह में बाधा खड़ी कर दी है. सुबह के समय 90% बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है.
ENG vs IND, 2nd Test Series 2025: भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, लेकिन रविवार को खेल शुरू होने से कुछ घंटे पहले सुबह बारिश हुई. पांचवें दिन भारत सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश में है, उसे जीत के लिए सिर्फ सात विकेट की दरकार है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. ऐसे में अगर भारत मुकाबला जीता, तो यह ऐतिहासिक पल होगा, लेकिन 'बारिश' भारत के लिए विलेन साबित हो सकती है. 'बीबीसी वेदर' के अनुसार, सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) बारिश होने का 90 प्रतिशत पूर्वानुमान है.
ऐसे में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है. यहां मैदानकर्मी दिनभर जितना संभव हो सके उतना खेल सुनिश्चित करने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे. सुबह 10 बजे तक बारिश की आशंका कुछ कम होकर 65 प्रतिशत तक हो सकती है. अगले घंटों में यह खतरा 45 प्रतिशत या उससे भी कम हो सकता है. हालांकि, दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) के आसपास, बारिश की आशंका सिर्फ 20 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दर्शाता है कि खेल के अंतिम चार घंटे बिना किसी रुकावट के खेले जा सकते हैं. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 587 रन बनाए. यह भी पढ़े: MLC 2025: टेक्सास सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिएटल ओकार्स को 51 रन से दी करारी शिकस्त
इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 387 गेंदों में 269 रन जड़े. इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम के लिए इस पारी में दो बल्लेबाजों ने 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली. भारत ने दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की. इस पारी में एक बार फिर कप्तान गिल ने शतक जड़ते हुए 161 रन बनाए. चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 16 ओवर खेले, जिसमें तीन विकेट गंवाकर 72 रन जोड़ लिए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

