बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी (BJP) के विधायक पवन जायसवाल ने इशारों ही इशारों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'एनकाउंटर' करने की बात की है. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने गुरुवार को बिहार में कानून व्यवस्था में और सुधार की वकालत करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था कायम है, अपराधी ज्यादा निडर होंगे तो यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उनकी 'गाड़ी पलट जाएगी'.
उद्धव ठाकरे द्वारा भाषण दिए जाने के अगले दिन गुरुवार को जब भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने मुख्यमंत्री की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की, तब एक कांग्रेसी ने दावा किया कि "यह बयान एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को उकसाने का काम करेगा."
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जिसके चलते वो काफी नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संगीन के लिए शूटिंग पूरी जी जिसके बाद अब वो 'जोगीरा सारा रा रा' के लिए लखनऊ रवाना हुए हैं.
कंपनी ने कहा, "व्हाट्सएप पर वॉयस और वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड हैं, इसलिए व्हाट्सएप इन्हें सुन या देख नहीं सकता, चाहे आप अपने फोन या अपने कंप्यूटर से कॉल करें."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र से निर्देश मिलने के बाद केंद्रशासित प्रदेश की सरकार टीकाकरण स्थलों की संख्या को बढ़ाएगी.
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अपने प्रशंसकों के बीच अभी भी लोकप्रिय बने हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में हाल ही में लागू हुए धर्मातरण विरोधी कानून के तहत पुरुष पर महिला को लालच देकर शादी करने का आरोप लगने के बाद इस नवविवाहित जोड़े ने जान देने की कोशिश की. जोड़े ने आत्महत्या करने के लिए नींद की ढेर सारी गोलियां खा लीं थीं.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को राज्य में रोजगार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी (सीएमआईई) ने राज्य में बेरोजगारी की दर और उससे जुड़े आंकड़ों पर हाल ही में रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक इस साल फरवरी में बेरोजगारी की दर घटकर 4.1 प्रतिशत पर आ गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय राजधानी में स्थित 1.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया. ईडी के अधिकारी ने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी ने एनजीओ - सेवा संकल्प ईवम विकास समिति और उसकी बहन एनजीओ से जुड़ी राष्ट्रीय राजधानी में संपत्तियों को संलग्न किया.
पश्चिम बंगाल में चुनावी तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों ने स्थानीय सिने सितारों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. राजनीतिक दल स्थानीय फिल्मी सितारों को मुख्यधारा की चुनावी राजनीति में शामिल होने के लिए एक वैकल्पिक कैरियर की पेशकश कर रहे हैं.
केरल के सीएम पिनाराई विजयन के दामाद मोहम्मद रियाज विधानसभा का लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री योगी ने बनाया 'कू' पर अपना अकाउंट, 51 हजार पहुंचे फॉलोवर
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर हुए हमले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे खुद आयुष की साजिश थी.
बिहार में सरकार भले ही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत हो, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेगूसराय में मंगलवार को हुई बैंक लूट की घटना में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी छापेमारी कर ही रही थी कि लुटेरों ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बैंक को निशाना बनाया.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि के जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं हैं.
दक्षिण कैलिफोर्निया में अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास एक कार दुर्घटना में कम से कम 13 लोग मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चार डिविजनल कमिश्नरों और छह जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है.
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित देश की प्रमुख ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आने वाले दिनों में गाइड की सुविधा मिलने लगेगी.
रहाणे ने कहा कि, "मुझे लगता है कि चौथे टेस्ट की विकेट तीसरे टेस्ट की विकेट की तुलना में काफी समान है. यह विकेट दूसरे टेस्ट (चेन्नई टेस्ट) जैसी ही लग रही है.
उत्तर प्रदेश में महिलाओं, युवतियों के साथ अपराध का सिलसिला बरकरार है. ताजा मामला अलीगढ़ का है. यहां के एक गांव में 17 साल की दलित लड़की का शव अर्ध-नग्न हालत में मिला.