देश

मायावती का आरोप- कांग्रेस की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों को सम्मान नहीं

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि के जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं हैं.

मायावती का आरोप- कांग्रेस की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों को सम्मान नहीं
बसपा सुप्रीमों मायावती ( फोटो क्रेडिट- ANI )

लखनऊ, 3 मार्च : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने हाथरस कांड को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress party) की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि के जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं हैं. मायावती ने बुधवार को यहां अपने जारी बयान में बताया कि, "यूपी के हाथरस में दलित उत्पीड़न व पिता की हत्या तथा गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि की जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं है. सरकार इस ओर तुरन्त ध्यान दे."

उन्होंने कहा कि, "यूपी सरकार (UP government) में वैसे तो हर वक्त अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है. किन्तु खासकर दलित व महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक घटनाआं से हर ओर चिंता की लहर है. ऐसे संगीन मामलों में सरकार की लापरवाही दु:खद है." गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार शाम बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह भी पढ़ें : WB Assembly Election 2021: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, कहा-बंगाल में अगर बीजेपी 100 सीटों से अधिक जीती तो राजनीतिक रणनीति बनाने से ले लूंगा संन्यास

बताया जा रहा है कि आरोपी छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा था. मृतक की बेटी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने के भी निर्देश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).