दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत, 500 वैक्सीनेशन सेंटर बंद
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा है कि हमारे पास वैक्सीन लगाने की क्षमता है, लेकिन पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. वैक्सीन की कमी के चलते दिल्ली में करीब 500 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हैं. सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम हरियाणा के सिस्टम से नहीं चल सकते कि वैक्सीन बचा लो, हमें जो वैक्सीन मिलती है, तुरंत लगा रहे हैं.