देश

Uttar Pradesh: बॉयफ्रेंड के भाई ने महिला को आग के हवाले किया

करीब 20 साल की एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड के भाई ने आग के हवाले कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

Uttar Pradesh: बॉयफ्रेंड के भाई ने महिला को आग के हवाले किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 13 जुलाई : करीब 20 साल की एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड के भाई ने आग के हवाले कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

उन्होंने कहा कि पीड़िता 40 फीसदी जल गई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद फरार चल रहा आरोपी पीड़ित महिला के अपने भाई के साथ संबंधों का विरोध कर रहा था. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 6 साल की बच्चे का अपहरण,चार नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

सोमवार को आरोपी खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में पीड़िता के घर गया और उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया. दोनों पड़ोसी हैं और एक ही समुदाय के हैं. एसएसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).